Hockey : नेशनल महिला हॉकी लीग के लिए झारखंड टीम का हुआ ट्रायल

Updated at : 10 Mar 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Hockey : नेशनल महिला हॉकी लीग के लिए झारखंड टीम का हुआ ट्रायल

ट्रायल में कुल 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

विज्ञापन

रांची. नेशनल महिला हॉकी लीग 2025 फाइनल फेज के लिए रविवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी रांची में चयन ट्रायल हुआ. इस चयन ट्रायल में कुल 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इनमें 29 खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिये किया गया है. इनका प्रशिक्षण शिविर 12 मार्च को होगा. इसके बाद टीम की घोषणा की जायेगी. यह चयन ट्रायल हॉकी इंडिया द्वारा 18 से 27 मार्च तक रांची में आयोजित होने वाली नेशनल महिला हॉकी लीग(फाइनल फेज) के लिये है. चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड विजय शंकर सिंह, असुंता लकड़ा, मनोज कोणबेगी, असरिता लकड़ा, जयंत केरकेट्टा और दसरथ महतो शामिल थे.

झारखंड टीम के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी :

रजनी केरकेट्टा, जुबिल्यानी जोजो, स्वीटी डुंगडुंग, सलोमी नाग, संगीता कुमारी, सरोज कुमारी, शुधिला कुजूर, पिंकी कुमारी, मुना कुमारी, कौशल्या कुमारी, अमृता मिंज, सिसिलिया सैंडी पूर्ति, अंकिता मिंज, मनीला बागे, लियोनी हेमराम, शांति कुमारी, नेहा आइंद, प्रीति बिलुंग, टेकला होरो, गंगी बारला, सलोमी कांडुलना, अनुपमा होरो, पार्वती टोपनो, रोशनी आइंद, बिनिमा धान, नीरू कुल्लू, एडलिन बागे, निराली कुजूर व अंकिता डुंगडुंग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola