Sports : ओडिशा को हरा कर हरियाणा ने जीती राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग, झारखंड तीसरे स्थान पर

Updated at : 29 Mar 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : ओडिशा को हरा कर हरियाणा ने जीती राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग, झारखंड तीसरे स्थान पर

झारखंड ने हॉकी मध्यप्रदेश को 1-0 से हराया. स्वीटी डुंगडुंग ने 12वें मिनट में इकलौता गोल किया.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची

हरियाणा ने ओडिशा को करीबी फाइनल मुकाबले में 3-2 से हरा कर राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग खिताब जीत लिया. ओडिशा के लजिये अहाल्या लकड़ा ने आठवें मिनट में पहला गोल दागा, लेकिन हरियाणा के लिए काजल ने 12वें और 22वें मिनट में दो गोल किये, जबकि सावी ने 44वें मिनट में गोल दागा. ओडिशा के लिए दीपिका बारवा ने 54वें मिनट में एक और गोल किया. इसके बाद टीम लगातार बराबरी का गोल करने का प्रयास करती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली.

हरियाणा के मुख्य कोच दिलबाग सिंह ने कहा कि मैंने अपनी टीम से खुल कर खेलने को कहा था. हम ओडिशा हॉकी के खिलाफ पहले भी खेल चुके हैं और हमें पता था कि पेनाल्टी कॉर्नर तब्दील करने में वे माहिर हैं. हमारी टीम ने उन्हें रोक कर अच्छा प्रदर्शन किया. तीसरे स्थान के मुकाबले में हॉकी झारखंड ने हॉकी मध्यप्रदेश को 1-0 से हराया. स्वीटी डुंगडुंग ने 12वें मिनट में इकलौता गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola