Sports : राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट: 39 स्वर्ण पदक के साथ हैदराबाद बना चैंपियन

Updated at : 30 Aug 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट: 39 स्वर्ण पदक के साथ हैदराबाद बना चैंपियन

जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स का समापन

विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स का समापन

मेसरा. जवाहर नवोदय मेसरा में आयोजित तीन दिवसीय 37 वें राष्ट्रीय एटलेटिक्स का समापन शुक्रवार को हो गया. इसमें कुल 288 पदक जीते गये. जिसमे 96 स्वर्ण, रजत 97 व 95 कांस्य शामिल है. इसमें हैदराबाद की टीम कुल 67 पदक जीतकर पहले स्थान पर रही. जिसमे 39 स्वर्ण, 13 रजत व 15 कांस्य पदक जीता. दूसरे स्थान पर भोपाल की टीम रही. जिसने 53 पदक जीते. जिसमे स्वर्ण 14, रजत 22, कांस्य पदक 17 है. तीसरे स्थान पर पटना ने कुल 36 पदक जीते. जिसमे स्वर्ण 11, रजत 12, कांस्य 13 शामिल है. मुख्य अतिथि खेल सचिव मनोज कुमार ने समापन कार्यक्रम का विधिवत उद्घतन किया. उन्होंने अवोदय विद्यालय में बिताए भूली बिसरी यादों को याद कर अपना अनुभव साझा किया. विशिष्ट अतिथि 19 झारखंड बटालियन के (एनसीसी) कर्नल दीपक शिशोदिया, लेफ्टिनेंट कर्नल कमल सिंह कापकोटी, पटना संभाग के उपयुक्त नीलम पाणी,पटना संभाग के सहायक आयुक्त एनसी कर,प्राचार्य ऐनोस केरकेट्टा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola