सांसद प्रतिनिधि ने समस्याओं को लेकर सीएमडी को दिया ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि ने समस्याओं को लेकर सीएमडी को दिया ज्ञापन

पिपरवार के सांसद प्रतिनिधि रवींद्र कुमार सिंह ने सोमवार को सीसीएल सीएमडी एनके सिंह से मिल कर ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार के सांसद प्रतिनिधि रवींद्र कुमार सिंह ने सोमवार को सीसीएल सीएमडी एनके सिंह से मिल कर ज्ञापन सौंपा. इसमें बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने, महिला रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ को अस्पताल में नियुक्त करने, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने व बचरा क्षेत्रीय अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने की मांग शामिल है. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ने बचरा पेट्रोल पंप के निकट रेलवे अंडरपास की मरम्मत कराने व राय कोलियरी के निकट सपही नदी पर आवागमन के लिए पब्लिक पुल निर्माण की भी मांग की. इस पर सीएमडी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola