ePaper

Ranchi News: गुमला विधायक भूषण तिर्की समेत छह के खिलाफ आरोप गठन एक जुलाई को, एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी सुनवाई

Updated at : 12 Jun 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
रांची सिविल कोर्ट

रांची सिविल कोर्ट

गुमला विधायक भूषण तिर्की समेत छह के खिलाफ आरोप गठन एक जुलाई को होगा. रांची की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी. ये मामला 2016 का है. इन पर नाजायज मजमा लगाकर रोड जाम करने समेत अन्य आरोप है.

विज्ञापन

Ranchi News: रांची-एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में गुमला विधायक भूषण तिर्की समेत छह आरोपियों से जुड़े मामले में बुधवार को सुनवाई हुई. उनके आरोप गठन पर विशेष अदालत अब एक जुलाई को सुनवाई करेगी. इस मामले में भूषण तिर्की, फ्लोरा मिंज, शीला टोप्पो, शांति मारग्रेट बाड़ा, पुष्पा किस्पोट्टा व रंजीत सरदार के खिलाफ आरोप गठन होना है. ये मामला 2016 का है. नाजायज मजमा लगाकर रोड जाम करने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं.

सहायक लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिंह ने रखा पक्ष


रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में इस मामले में सहायक लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिंह ने अभियोजन की ओर से अपना पक्ष रखा. विधायक भूषण तिर्की ने इस मामले में डिस्चार्ज याचिका भी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था.

Also Read: हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Also Read: Jharkhand High Court: पुलिस नशे का कारोबार रोके, नहीं तो अदालत करेगी हस्तक्षेप, झारखंड हाईकोर्ट ने दी सख्त हिदायत

नाजायज मजमा लगाकर रोड जाम करने समेत अन्य आरोप


इस घटना को लेकर गुमला थाने में दो दिसंबर 2016 को कांड संख्या 421/ 2016 दर्ज की गयी थी. इसमें नाजायज मजमा लगाकर रोड जाम करने, मामले में सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसको लेकर गुमला के तत्कालीन बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Also Read: Hemant Soren : हेमंत सोरेन की जमानत पर हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 13 जून को

Also Read: रांची : पुलिस ने सुलझायी अर्जुन महतो हत्याकांड की गुत्थी, युवक ने की अपने साढू की हत्या

Also Read: हाइकोर्ट ने दी हिदायत : नशे का कारोबार रोकें, नहीं तो कोर्ट करेगा हस्तक्षेप

Also Read: Ranchi Land Scam: हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 12 जून को

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola