ePaper

Ranchi News: सीयूजे व एनएलयू के बीच एमओयू, शिक्षा व शोध को मिलेगा बढ़ावा

Updated at : 29 Apr 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: सीयूजे व एनएलयू के बीच एमओयू, शिक्षा व शोध को मिलेगा बढ़ावा

सीयूजे और एनयूएसआरएल (एनएलयू) रांची के बीच एमओयू किया गया.

विज्ञापन

रांची. सीयूजे और एनयूएसआरएल (एनएलयू) रांची के बीच एमअोयू किया गया. इस पर सीयूजे के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास और लॉ विवि के कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल ने हस्ताक्षर किये. मौके पर सीयूजे के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने कहा कि इस समझौते से दोनों विवि के विद्यार्थियों और शिक्षकों को एनइपी-2020 के तहत शिक्षा व शोध का लाभ मिलेगा. इस एमओयू से दोनों विवि के शिक्षक अपने-अपने शोधपरक विशिष्ट ज्ञान को साझा करेंगे. साथ ही दोनों विवि के शिक्षकों और विद्यार्थियों को व्याख्यान देने सहित विशिष्ट विषय आधारित पेपर पढ़ायेंगे.

इंटर्नशिप, सेमिनार का होगा आयोजन

विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप, सेमिनार, कांफ्रेंस और वर्कशॉप का आयोजन भी किया जायेगा. एमओयू पर एनयूएसआरएल के कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल ने भी हर्ष जताया है. मौके पर झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव, न्यायमूर्ति संजय प्रसाद, झारखंड के एडवोकेट जनरल राजीव रंजन और सीयूजे की तरफ से कुलसचिव के कोसल राव व डीन डॉ अरुण कुमार पाढ़ी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola