ePaper

35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Updated at : 22 Jul 2024 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी के मौके पर खूंटी स्थिति आम्रेश्वरधाम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां तड़के तीन बजे से ही बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गयी थी.

विज्ञापन

खूंटी. सावन की पहली सोमवारी के मौके पर खूंटी स्थिति आम्रेश्वरधाम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां तड़के तीन बजे से ही बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गयी थी. बोल बम के जयकारे के साथ पहली सोमवारी के दिन भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. श्रद्धालुओं के लिए आम्रेश्वरधाम को भव्य रूप दिया गया है. वहीं महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग बनायी गयी है. सोमवार को भक्तों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन समेत मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से वॉलेंटियर्स लगाये गये थे. वहीं खूंटी पुलिस प्रशासन की ओर से महिला और पुरुष बल की भी तैनाती की गयी थी. सीसीटीवी कैमरे से श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर नजर रखी जा रही थी. वहीं असामाजिक तत्वों पर भी प्रशासन की पैनी नजर थी. कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालु:

इससे पहले श्रद्धालु स्थानीय नदी में स्नान कर जल लेकर पूजा के लिए आम्रेश्वरधाम स्थित मंदिर पहुंचे. भगवान भोले शंकर का पट खुलते ही भक्तों ने शिवलिंग के दर्शन किये और जलाभिषेक किये. जलाभिषेक का यह सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा. एक अनुमान के मुताबिक पहली सोमवारी के दिन करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और बाबा से आशीर्वाद मांगे. आम्रेश्वरधाम मंदिर में खूंटी समेत तोरपा, रनिया, कामडारा, सिमडेगा, रांची, गुमला, लापुंग, कर्रा समेत अन्य इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

भक्तों की सुविधा के लिए बनाये गये थे मंच:

इधर, विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी थी. रात से ही यहां पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. वॉलेंटियर्स के साथ एनसीसी के कैडेट भी श्रद्धालुओं को सुविधा पहुंचाने में लगे हुए थे. आम्रेश्वरधाम प्रबंधन समिति की ओर से भक्तों की सहायता के लिए मंच बनाये गये थे. बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार के अनुसार भक्तों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसका ख्यालय रखा जा रहा है. इधर, खूंटी शहर के महादेव मंडा, नामकोम मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola