‘अम्फान’ के कारण समय से दो दिन पहले झारखंड पहुंचा मानसून, सबसे पहले जमशेदपुर में दी दस्तक, जानें अन्य जिलों का हाल

Jharkhand Monsoon News, Weather Report: रांची : झारखंड के सभी भागों में मानसून तय समय से दो दिन पहले शनिवार (13 जून, 2020) को पहुंच गया. हालांकि शुक्रवार को मानसून जमेशदपुर में सबसे पहले पहुंच गया था. शनिवार को राजधानी रांची में भी इसने दस्तक दे दी और इसके प्रभाव से लगभग पूरे राज्य में अगले पांच दिन तक बादल छाये रहने तथा लगभग पूरे राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है.
रांची : झारखंड के सभी भागों में मानसून तय समय से दो दिन पहले शनिवार (13 जून, 2020) को पहुंच गया. हालांकि शुक्रवार को मानसून जमेशदपुर में सबसे पहले पहुंच गया था. शनिवार को राजधानी रांची में भी इसने दस्तक दे दी और इसके प्रभाव से लगभग पूरे राज्य में अगले पांच दिन तक बादल छाये रहने तथा लगभग पूरे राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है.
रांची में मौसम विभाग के निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने बताया कि हाल में बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते मानसून तय समय से दो दिन पूर्व ही झारखंड पहुंच गया. उन्होंने बताया कि केरल में इस वर्ष एक जून को पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून ओड़िशा और पश्चिम बंगाल होते हुए शुक्रवार को राज्य में प्रवेश कर गया था और आज इसने राजधानी रांची समेत लगभग पूरे झारखंड राज्य में दस्तक दे दी.
झारखंड में हो गया है मानसून का प्रवेश. कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अनुमान. इस तरह आगे बढ़ रहा है मानसून. #Monsoon2020 #MonsoonUpdate #Monsoon #Jharkhand pic.twitter.com/vophdsLuMR
— Mithilesh Jha (@Mithilesh_Jha1) June 13, 2020
उन्होंने बताया कि आमतौर पर मानसून झारखंड के जमशेदपुर में 14 जून को पहुंचता है, जबकि रांची में यह 15 जून को पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 12 जून को ही जमशेदपुर पहुंच गया और 13 जून को रांची भी पहुंच गया. कोटाल ने बताया कि मानसून के चलते पूरे झारखंड में अगले पांच दिन तक गहरे बादल छाये रहने तथा मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मानसून के चलते राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी. इससे पूर्व मानसून के चलते राज्य के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया. दो दिनों से हुए मौसम परिवर्तन चलते रांची समेत तकरीबन राज्य के हर हिस्से में लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है. शनिवार को रांची समेत कई जिलों में सुबह से काले बादल छाये रहे.
विभाग के अनुसार, मानसून शुक्रवार को तेजी से आगे बढ़ा और शनिवार को यह झारखंड में प्रवेश कर गया. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और गुमला, हजारीबाग तथा गिरिडीह के कुछ हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है.
मौसम विभाग ने 13 जून से 19 जून 2020 तक का पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 13 जून, 2020 को राज्य में लगभग सभी जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. हालांकि, आने वाले 3-4 दिनों में दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. 14 जून से 19 जून के बीच (16 एवं 17 जून को छोड़कर) झारखंड राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 16-17 जून को कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जाहिर किया है.
Also Read: Jharkhand Monsoon 2020: झारखंड को भिगोने आ रहा मानसून, कई दिनों तक सभी 24 जिलों में होगी बारिश
पिछले 24 घंटे की बात करें, तो झारखंड में मानसून की सक्रियता सामान्य रही. राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा वर्षा धनबाद के पुटकी में हुई. यहां 53.4 मिमी वर्षापात हुआ, जबकि रांची में 17 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी. इस दौरान न्यूनतम तापमान कांके में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड किया गया. कांके में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, पुटकी, कोनार, बोकारो में 50 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि अड़की, पथरगामा, घाटशिला, पापुंकी में 30-30 मिमी, खरसावां, राजमहल, रांची, महेशपुर, मसानजोड़, महगावां, जमशेदपुर, तेनुघाट, जारीडीह में 20-20 मिमी एवं रामगढ़, पाकुड़, तोरपा, हजारीबाग, नंदडीह, जमशेदपुर एमओ, एवं सिकाड़िया में 10-10 मिमी वर्षा दर्ज की गयी.
मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 13 जून, 2020 की सुबह 8:30 बजे तक जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 119 मिलीमीटर वर्षा हुई है. रांची में 90.4 मिमी, दुमका में 38 मिमी, डाल्टेनगंज में 36 मिमी एवं बोकारो में 11.8 मिमी वर्षा हुई है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची की अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 98 फीसदी, तो जमशेदपुर की 95, डाल्टेनगंज की 86, बोकारो एवं चाईबासा की 97 फीसदी रही.
Also Read: इटखोरी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, खेतों की ओर निकले किसान
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




