ePaper

Jharkhand Monsoon 2020: झारखंड को भिगोने आ रहा मानसून, कई दिनों तक सभी 24 जिलों में होगी बारिश

Updated at : 12 Jun 2020 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Monsoon 2020: झारखंड को भिगोने आ रहा मानसून, कई दिनों तक सभी 24 जिलों में होगी बारिश

Jharkhand Weather, Forecast, Rain, Thunderstorm, Monsoon Prediction, Latest Updates: ऊमस भरी गर्मी से जूझ रहे झारखंड को भिगोने के लिए मानसून आ रहा है. बस कुछ ही घंटों बाद किसानों का इंतजार खत्म हो जायेगा. पूरा झारखंड बारिश से सराबोर हो जायेगा. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने एक दिन पहले ही कह दिया था कि पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के दक्षिणी भागों में मानसून प्रवेश कर चुका है. 48 घंटे के भीतर झारखंड में भी यह दस्तक देगा.

विज्ञापन

Monsoon in Jharkhand, Latest Updates: ऊमस भरी गर्मी से जूझ रहे झारखंड को भिगोने के लिए मानसून आ रहा है. बस कुछ ही घंटों बाद किसानों का इंतजार खत्म हो जायेगा. पूरा झारखंड बारिश से सराबोर हो जायेगा. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने एक दिन पहले ही कह दिया था कि पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के दक्षिणी भागों में मानसून प्रवेश कर चुका है. 48 घंटे के भीतर झारखंड में भी यह दस्तक देगा.

श्री कोटाल ने बताया कि अगले सप्ताह यानी 12 जून से 18 जून, 2020 का जो पूर्वानुमान है, उसमें झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में बारिश होगी. कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के भी संकेत मिल रहे हैं. मौसम केंद्र के निदेशक ने कहा है कि अगले सप्ताह रांची का तापमान सामान्य रहेगा. इसी तरह पलामू और जमशेदपुर का तापमान भी सामान्य ही रहेगा.

श्री कोटाल ने कहा कि मॉनसून की बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. इस दौरान पूरे झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा, जो सामान्य है. इसी तरह 12 से 18 जून के बीच झारखंड का न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है, जो प्रदेश का सामान्य न्यूनतम तापमान है.

रांची मौसम केंद्र के निदेशक श्री कोटाल ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कई इलाकों में सक्रिय हो चुका है. संपूर्ण गोवा, कोंकण, मध्यप्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ भागों के अलावा कर्नाटका, समस्त रॉयलसीमा और आंध्रप्रदेश के तटवर्ती इलाकों के साथ-साथ तेलंगाना के लगभग सभी हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के दक्षिणी हिस्से में मॉनसून सक्रिय हो चुका है.

बंगाल की खाड़ी के उत्तर एवं पश्चिम मध्य हिस्से के साथ-साथ नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के शेष हिस्सों के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघायल के कुछ और हिस्सों तक पहुंच चुका है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब आगे की ओर बढ़ रहा है और अगले 48 घंटे में झारखंड पहुंच जायेगा. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में मॉनसून की बारिश शुरू हो जायेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola