रांची एयरपोर्ट पर हुआ बड़े विमान हादसे का मॉक ड्रिल, क्रिएट की गयी इमरजेंसी लैंडिंग

Updated:
विज्ञापन

Mock Drill at Ranchi Airport

Mock Drill in Ranchi Airport: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कल 26 जून को विमान हादसे का मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान एयरपोर्ट के रनवे नंबर-13 के पास एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का सीन क्रिएट किया गया. इमरजेंसी का सायरन बजते ही आपातकालीन एजेंसियां और बचाव दल सक्रिय हो गये. इसके बाद विमान में लगी आग को अग्निशमन दल ने बुझाया और यात्रियों को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया.

विज्ञापन

Mock Drill at Ranchi Airport: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कल 26 जून को विमान हादसे का मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान एयरपोर्ट के रनवे नंबर-13 के पास एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का सीन क्रिएट किया गया. इस मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट के अग्निशमन व बचाव दल के अलावा राज्य अग्निशमन दल, स्वास्थ्य विभाग, एयरलाइंस कंपनियों के कर्मी, सीआइएसएफ, स्थानीय पुलिस, चिकित्सा दल और अन्य आपातकालीन एजेंसियां शामिल हुईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

विमान में लगे आग को बुझाया और घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाया

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के रनवे नंबर-13 के पास एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग और दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हुआ. इमरजेंसी का सायरन बजते ही आपातकालीन एजेंसियां और बचाव दल सक्रिय हो गये. रनवे के पास एक प्रतीकात्मक हवाई जहाज को दुर्घटनाग्रस्त दिखाया गया. इसके बाद विमान में लगी आग को अग्निशमन दल ने बुझाया और यात्रियों को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया. मॉक ड्रिल में सभी एजेंसियों ने तत्परता से अपने कार्य को अंजाम दिया.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

क्यों किया जाता है मॉक ड्रिल?

मॉक ड्रिल (Mock Drill) आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को तैयार करने के लिए की जाती है. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग किसी भी आपात स्थिति जैसे कि आग, भूकंप, आतंकवादी हमले या किसी बड़ी दुर्घटना के दौरान कैसे प्रतिक्रिया करें. और लोगों को कैसे आपातकालीन परिस्थितियों से सुरक्षित बाहर निकाला जाये. मॉक ड्रिल से लोगों को यह समझने में मदद मिलती है कि आपातकालीन परिस्थितियों में उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है.

इसे भी पढ़ें

Rath Yatra 2025: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में दिखती है इतिहास और परंपरा की झलक

40 लाख का खरीदा गया धान का बीज गुणवत्तापूर्ण नहीं, 1 हजार किसानों ने वापस मांगे पैसे

पाकुड़ में बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंदा, पत्नी का पैर कटकर हुआ अलग, पति की भी हालत गंभीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola