रांची में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी तीन दोषियों को उम्र कैद, पोक्सो कम चिल्ड्रेन के विशेष कोर्ट ने सुनाई सजा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Mar 2021 4:18 PM
Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज (अजय दयाल) : झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी तीन दोषियों को आज शुक्रवार को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनायी. अदालत ने इन पर 42-42 हजार का जुर्माना भी लगाया. पोक्सो कम चिल्ड्रेन के विशेष कोर्ट ने इन्हें सजा सुनायी.
Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज (अजय दयाल) : झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी तीन दोषियों को आज शुक्रवार को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनायी. अदालत ने इन पर 42-42 हजार का जुर्माना भी लगाया. पोक्सो कम चिल्ड्रेन के विशेष कोर्ट ने इन्हें सजा सुनायी.
सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता की चचेरी बहन का एक दोस्त बर्थडे पार्टी के नाम पर उसे बहला-फुसला कर सुनसान इलाके में ले गया था, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. ये घटना 25 सितंबर 2018 की है. इस बाबत महिला थाने (कांड संख्या 37/18) में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
Also Read: रांची में टला बड़ा हादसा, स्कूल बस में लगी आग, सेना के जवानों ने बुझाई
जानकारी के अनुसार इस मामले के दोषी और पीड़िता पहले से परिचित थे. इसी का फायदा दोषियों ने उठाया और उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गये थे. इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. घटना के बाद पीड़िता ने घर लौटकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में तीन आरोपी थे. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने इस मामले को चिल्ड्रन कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था. पिछले 16 मार्च को अदालत ने इन्हें दोषी करार दिया था.
Also Read: राजधानी रांची में शुरू हुई पिंक सिटी बस सेवा, महिलाओं को सफर करने में होगी आसानी
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










