राजधानी रांची में शुरू हुई पिंक सिटी बस सेवा, महिलाओं को सफर करने में होगी आसानी

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड की राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पिंक सिटी बस सेवा शुरू की गयी है. रांची नगर निगम की ओर से इसकी शुरुआत की गयी है. आज शुक्रवार को मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय एवं नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने इस सेवा का उद्घाटन किया. पिंक सिटी बसों में महिला स्टाफ पिंक ड्रेस में होंगी. इसमें सिर्फ महिलाएं सफर कर सकेंगी.

रांची में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम की ओर से पिंक सिटी बस सेवा की शुरुआत की गयी है. फिलहाल दो बसें चलायी जायेंगी. ये कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक चलेंगी. किराया 5 रुपये है. ये बसें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं. इसमें सिर्फ महिलाएं सफर करेंगी.
Also Read: रांची में टला बड़ा हादसा, स्कूल बस में लगी आग, सेना के जवानों ने बुझाई
आपको बता दें कि रांची में वर्तमान में कचहरी चौक से राजेंद्र चौक के बीच 18 सिटी बसें चल रही हैं. अब 2 नयी पिंक सिटी बसें आज से शुरू हुई हैं. पिंक सिटी बसों में स्टाफ महिलाएं पिंक ड्रेस में होंगी. इस तरह महिला सुरक्षा को लेकर ये कदम उठाया गया है. इससे महिलाओं को रांची में सफर करने में काफी सुविधा होगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए