Sports : झारखंड के तीरंदाजों ने जीते तीन स्वर्ण समेत छह पदक

Updated at : 28 Mar 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : झारखंड के तीरंदाजों ने जीते तीन स्वर्ण समेत छह पदक

मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी

विज्ञापन

-मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी

खेल संवाददाता, रांची

झारखंड के तीरंदाजों ने विजयवाड़ा में 24-28 मार्च तक आयोजित मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी में तीन स्वर्ण समेत कुल छह पदक जीते. झारखंड के तीरंदाजों ने तीन स्वर्ण के अलावा दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया. झारखंड के लिए सोनी कुमारी ने इंडियन राउंड के सिंगल्स में स्वर्ण जीता. इसके अलावा इंडियन बालक टीम (जिज्ञासु रंजन, माधो बिरवा, मंगल सिंह लागुरी और दिनेश बेदिया) और इंडियन बालिका टीम (सोनी कुमारी, कृतिका कुमारी, सुनीता टुडी और होलिका कुमारी) ने स्वर्ण जीता. वहीं, अंजलि पूर्ति ने सिंगल्स में और रिकर्व बालिका टीम (सलवंती गोडसोरा, अंजलि पूर्ति, लक्ष्मी कुमारी व अलाया श्रीवास्तव) ने रजत पर निशाना साधा. कंपाउंड बालिका टीम (अंजू गाड़ी, आरुषि कुमारी, माधुरी कुमारी और सोनाक्षी सिन्हा) ने कांस्य पदक जीता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola