रांची में हुए मिड डे मील घोटाले का आरोपी राजू कुमार वर्मा गिरफ्तार, ED कर रही थी दो साल से तलाश

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

ईडी ने राजू को पकड़ने की योजना बनायी. ईडी की टीम ने उसकी पत्नी के नंबर पर फोन कर बताया कि वे एक कंपनी के कस्टमर केयर से बोल रहे हैं. उनके नाम पर नन स्टिक कुकवेयर का गिफ्ट निकला है

विज्ञापन

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने रांची में हुए 100 करोड़ रुपये के मिड डे मील घोटाले में मनी लाउंड्रिंग के आरोपी भानु कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी राजू कुमार वर्मा को पटना से गिरफ्तार किया. कोर्ट के आदेश पर इडी ने उसे पांच दिनों के रिमांड पर लिया है. ईडी को दो साल से उसकी तलाश थी. उसे पकड़ने के लिए ईडी ने जाल बिछाया था. इडी ने राजू की पत्नी का नंबर ट्रैक किया. लेकिन उसका लोकेशन कभी खूंटी, कभी बिहारशरीफ तो कभी नालंदा सहित अन्य जिलों में मिल रहा था.

पिछले कुछ दिनों से नंबर का लोकेशन पटना दिख रहा था. तब ईडी ने राजू को पकड़ने की योजना बनायी. ईडी की टीम ने उसकी पत्नी के नंबर पर फोन कर बताया कि वे एक कंपनी के कस्टमर केयर से बोल रहे हैं. उनके नाम पर नन स्टिक कुकवेयर का गिफ्ट निकला है. राजू को उसकी पत्नी ने गिफ्ट लेने के लिए भेजा. जब वह गया घाट स्थित सेंटर गिफ्ट लेने पहुंचा, तो पहले से तैयार ईडी की टीम ने उसे पकड़ लिया.

क्या है मीड डे मिल का मामला:

वर्ष 2017 में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने हटिया स्ठित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 120.31 करोड़ देकर कर इसमें से 100.01 करोड़ रुपये विभिन्न जिलों में भेजने और 20 करोड़ रुपये स्टेट बैंक के खाते में भेजने का निर्देश दिया था. एक सुनियोजित साजिश के तहत बैंक अधिकारियों ने इसमें से 100 करोड़ रुपये भानु कंस्ट्रक्शन के खाते में ट्रांसफर कर दिये. भानु कंस्ट्रक्शन ने इस पैसे से महंगी गाड़ियां खरीदी और अन्य काम किये.

राजू के खाते में भी भानु कंस्ट्रक्शन के खाते से 8.27 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये थे. वर्मा ने पैसों की निकासी कर महंगी गाड़ियां खरीदी. मामले में भानु कंस्ट्रक्शन के सर्वेसर्वा संजय कुमार तिवारी को इडी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस मामले में सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज की थी और बाद में इडी ने इसमें मनी लाउंड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola