कांके में 20 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

क्षेत्र के सरना मैदान में रविवार को सरना आदिवासी सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. यहां 20 जोड़ों की शादी करायी गयी. आयोजन सरना सभा व सरना समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुआ.
कांके. क्षेत्र के सरना मैदान में रविवार को सरना आदिवासी सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. यहां 20 जोड़ों की शादी करायी गयी. आयोजन सरना सभा व सरना समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुआ. समारोह में महादेव पाहन, बैजनाथ उरांव, कुन्ना टोप्पो,बुतरु पाहन, बरतु पाहन, झरी पाहन, छेदी मुंडा ने विवाह कराया. इस दौरान हल्दी नेग, टीका सिंदूर सहित अन्य नेग के साथ प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया. विवाह के उपरांत सभी जोड़ी को विवाह का सर्टिफिकेट भी सरना समाज ने दिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में रंजीत टोप्पो, राजन मुंडा,मोहन उरांव, सोहराई उरांव, भूगोल उरांव, बिनोद सांगा, डाॅ जगरनाथ उरांव, डाॅ बसंत उरांव, देवा उरांव, भगत उरांव, पहना उरांव, किरण टोप्पो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




