सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ पांच को

Updated:
विज्ञापन
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ पांच को

गुलज़ारबाग स्थित हनुमान चबूतरा में सर्व हिंदू समाज की बैठक चंद्रिका मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

खलारी. गुलज़ारबाग स्थित हनुमान चबूतरा में सर्व हिंदू समाज की बैठक चंद्रिका मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी पांच मई, मंगलवार को हनुमान चबूतरा में सामूहिक रूप से बजरंग बली की आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखर वक्ता भैरव सिंह उपस्थित रहेंगे. उनके साथ रांची भगवा रक्षक के सदस्य भी शामिल होंगे. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया जाएगा. बैठक के दौरान मयंक सिंह ने युवाओं को जागरूक करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बैठक का संचालन जगेश्वर राम ने किया.बैठक में मुख्य रूप से दिनेश पांडे प्रदीप प्रामाणिक, चंद्रिका मिश्रा, जगेश्वर राम, रोनित सिंह, मयंक सिंह, आयुष सिंह छोटू, ब्रजेश सिंह, प्रलाद प्रसाद, रमेश लोहरा, राकेश लोहरा, पंकज सिंह, उमा शंकर पांडे, शंभु सिंह, सुखदेव राम, संजीव कुमार गोप, विलास राम, राम अयोध्या प्रसाद, विंध्याचल राम, महेश प्रसाद साह, गोलू कुमार तथा मातृ शक्ति से सुषमा देवी, कमला देवी, संगीता सिन्हा, बबीता कुमारी, नितमा देवी, राधा देवी, अनिता देवी, पूजा देवी, बसंती देवी और आरती देवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola