आधा झारखंड नहीं जानता बेटियों के लिए चलायी जा रही इस योजना के बारे में, मिलता है 30 हजार रुपये

Updated at : 14 Mar 2025 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना

मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना

Manki Munda Scholarship Scheme: बेटियों के लिए चलायी जा रही मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के बारे में झारखंड के बहुत सारे लोगों को पता नहीं है. यह एक ऐसी योजना है जिसके तहत बी.टेक और डिप्लोमा करने वाली छात्राओं को 30 हजार रुपये 15 माह तक दिया जाता है.

विज्ञापन

रांची : बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए झारखंड सरकार कई योजनाएं चलाती हैं. लेकिन इनमें से गिने चुने योजनाओं के बारे में ही लोगों को पता होता है. परिणाम यह होता है कि बेटियों को उच्च शिक्षा लेने के लिए भारी परेशानियों करना पड़ता है. कई तो पैसे की तंगी की वजह से या तो पढ़ाई छोड़ देती हैं या फिर अपने सपनों को ही मार देती है. ऐसे ही एक योजना है जिसके बारे में आधा झारखंड नहीं जानता. इस योजना का नाम मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना है. जो खास तौर से बी.टेक करने वाली छात्राओं को दिया जाता है. इस योजना के तहत छात्राओं को हर साल छात्राओं को 30 हजार रुपये दिया जाता है. वहीं, डिप्लोमा करने वाली छात्राओं को सलाना 15 हजार रुपये मिलता है.

कौन कर सकता है आवेदन

झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस योजना में बी.टेक या डिप्लोमा में दाखिला ले चुकी छात्राएं आवेदन कर सकती है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

क्या है जरूरी मापदंड

  1. आवेदिका को झारखंड की स्थायी निवासी होना चाहिए.
  2. छात्रा बी.टेक के द्वितीय, तृतीय या चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत हो.
  3. पहले से किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति प्राप्त कर रही छात्रा इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी.
  4. छात्रा को पिछले वर्ष में बिना किसी बैक पेपर के न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ पास करना अनिवार्य है .
  5. परिवार की कुल वार्षिक आय 8,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  6. छात्रा को झारखंड राज्य में स्थित स्कूलों से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी होगा .
  7. लेटरल एंट्री के लिए, 10वीं के साथ डिप्लोमा/आईटीआई/बीएससी परीक्षा झारखंड के मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण होना आवश्यक है . वहीं, डिप्लोमा करने वाली छात्राओं को भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है.

क्या है आवेदन की प्रक्रिया

छात्राओं को सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेवसाइट जाकर आवेदन करना होगा. साथ ही आपको मांगे जा रहे सभी आवश्यक दस्तावेजों की छाया प्रति अपलोड करना होगा. इसके बाद विभागाध्यक्ष (HOD) द्वारा अनुमोदित हस्तलिखित आवेदन एकेडमिक सेक्शन में जमा करें . इसके साथ ही आपको स्व-सत्यापित दस्तावेजों की दो प्रतियां भी जमा करना अनिवार्य होगा.

किन किन आवश्यक दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

  1. आय प्रमाण पत्र या वैध राशन कार्ड
  2. पिछले वर्ष के सेमेस्टर की मार्कशीट
  3. 10वीं और 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा के प्रमाण पत्र
  4. डिप्लोमा/आईटीआई/बीएससी प्रमाण पत्र (केवल लेटरल इंट्री में प्रवेश के लिए).
  5. छात्रा द्वारा लिखा हुआ आवेदन पत्र

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

इनपुट : लीजा बाखला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola