ePaper

मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं के खाते में हेमंत सोरेन ट्रांसफर करेंगे 2500-2500 रुपए

Updated at : 04 Jan 2025 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Maiya Samman Yojana Update

Maiya Samman Yojana Update

Maiya Samman Samaroh in Ranchi: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन 6 जनवरी को रांची के नामकुम में होगा. इसमें करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2500-2500 रुपए ट्रांसफर करेंगे.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift|Maiya Samman Samaroh: झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली मैदान में होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 1 बजे समारोह की शुरुआत करेंगे. इसी दिन करीब 56 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दिसंबर माह से 2500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाएंगे. समारोह में राज्यभर से करीब 3 लाख महिलाओं के जुटने की उम्मीद है. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पहले ही सभी जिलों को इस मद में पैसे उपलब्ध करा दिया है. जिलों के सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने भी पैसे ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर ली है.

100-200 महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर हो चुके हैं 2500 रुपए

पहले यह समारोह 28 दिसंबर को होने वाला था. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद राज्य में 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की वजह से मंईयां सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था. हालांकि, 26-27 दिसंबर को टेस्ट के तौर पर हर जिले की 100-200 महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे. विधानसभा चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले कैबिनेट ने दिसंबर से मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने का फैसला किया था.

  • दिसंबर 2025 से मंईयां सम्मान की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए की गई है.
  • हेमंत सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट ने ही राशि बढ़ाने पर लगा दी थी मुहर.
  • समाज कल्याण विभाग ने सभी जिलों को आवंटित कर दी है राशि.
  • 28 दिसंबर को होना था समारोह, मनमोहन सिंह के निधन के कारण स्थगित हुआ था समारोह.
  • टेस्ट के तौर पर 26-27 दिसंबर को सभी जिलों की 100-200 महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुई थी राशि.

दूसरे विभागों के पैसे सरेंडर कर जुटाई राशि

सरकारी खजाने में करीब 5000 करोड़ रुपए है. सरकार ने पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण विकास व खाद्य आपूर्ति समेत एक दर्जन विभागों से 4000 करोड़ से अधिक राशि सरेंडर कराया गया है. सूत्रों की मानें, तो पेयजल स्वच्छता विभाग से नल-जल एवं चापाकल योजना के 1400 करोड़ रुपए, ग्रामीण विकास विभाग से ग्राम व अन्य योजना के 900 करोड़ रुपए और खाद्य आपूर्ति विभाग से अनाज योजना के 600 करोड़ रुपए से अधिक सरेंडर कराए गए हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन विभागों के पैसे भी मंईयां सम्मान योजना के लिए सरेंडर

योजना एवं विकास, कृषि, पशुपालन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और जल संसाधन विभाग के पैसे भी सरेंडर हुए. माइनिंग सेस के 1000 करोड़ रुपए और 2 साल से पड़े करीब 2000 करोड़ रुपए भी इस योजना में लगाए गए है.

मंईयां सम्मान योजना के लिए 6391 करोड़ रुपए का हुआ इंतजाम

चालू वित्तीय वर्ष में मंईयां सम्मान योजना के लिए मूल बजट में कोई प्रावधान नहीं था. बाद में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने दूसरे मद के पैसे सरेंडर कराए. इसके साथ प्रथम अनुपूरक बजट और जेसीएफ के माध्यम से करीब 1000 करोड़ रुपए की व्यवस्था कर इस योजना में भुगतान किया. उस समय सम्मान राशि 1000 रुपए थी.

मंईयां सम्मान से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

मंईयां सम्मान के लिए होगी 7300 करोड़ की जरूरत

एक आकलन के अनुसार, 31 मार्च तक इस योजना के लिए 7300 करोड़ रुपए की जरूरत होगी. बिजली बिल माफी योजना के लिए 1800 करोड़ रुपए, बिरसा फसल बीमा योजना के लिए 250 करोड़ रुपए और बिजली टैरिफ सब्सिडी के लिए 767 करोड़ रुपए की सरकार को जरूरत होगी. अब विभाग ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 6391 करोड़ का फंड जुटा लिया है.

इसे भी पढ़ें

4 जनवरी 2025 को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

Tiger news in Garhwa : गढ़वा के जंगलों में बाघ की दहशत, मवेशी को मार डाला, वन विभाग से अलर्ट जारी

JMM Conference News : झामुमो के महाधिवेशन में बिहार चुनाव पर होगी चर्चा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola