एमएस धोनी की लाडली जीवा के स्कूल में ऑर्गेनिक खेती और घुड़सवारी जैसी एक्टिविटीज

Dhoni's Daughter Jeeva School
Dhoni's Daughter Jeeva School : माही की लाडली जीवा सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स है. जीवा की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है. जीवा दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों में नहीं बल्कि रांची के ही एक स्कूल में पढ़ती है.
Dhoni Daughter Jeeva School: कैप्टन कूल के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस से जितना प्यार मिलता है, उनता ही प्यार उनके परिवार को भी मिलता है. फैंस माही को ग्राउंड में छक्के जड़ते देखना पसंद करते है, तो उनको अपने परिवार के साथ देखना भी फैंस को भाता है. एमएस धोनी की लाडली जीवा भी फैंस को प्यारी है. जीवा को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल उठते रहते हैं. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि जीवा किस स्कूल में पढ़ती है. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एमएस की बेटी जीवा विदेश के किसी प्रसिद्ध स्कूल में नहीं पढ़ती. वह दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी नहीं पढ़ती. वह झारखंड की राजधानी रांची के ही एक स्कूल में पढ़ती है. आईए, आपको बताते हैं इस स्कूल के बारे में.
टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती है जीवा
माही की लाडली जीवा रांची के टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती है. टॉरियन वर्ल्ड स्कूल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) बोर्ड से संबद्ध है. इस स्कूल में लोअर किंडरगार्टन से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है. स्कूल में कई आधुनिक सुविधाएं हैं. यहां पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी एक्टिविटीज पर भी जोर दिया जाता है. बच्चों को ऑर्गेनिक खेती और घुड़सवारी भी सिखायी जाती है. इस स्कूल की सालाना फीस लाखों में है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
जीवा के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स
जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था. महज 10 साल की उम्र में माही की लाडली जीवा सोशल मीडिया पर फेमस हो चुकी है. जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. जीवा की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है.
इसे भी पढ़ें
2 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें
पकड़े जाने के डर से जहर खाने वाले दुष्कर्म के आरोपी 65 साल के बुजुर्ग की रिम्स में मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




