ePaper

झारखंड में 2 ट्रेनों की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जले, 5 गंभीर, पूर्व रेलवे ने जारी किया बयान, देखें Video

Updated at : 01 Apr 2025 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
Train Accident in Jharkhand ‍Barhait Sahibganj Good Trains Collision
मालगाड़ियों की टक्कर के बाद 5 वैगन पटरी से उतर गये. फोटो : प्रभात खबर

Train Accident in Jharkhand: झारखंड के साहिबगंज जिले में भीषण रेल हादसे में 2 ड्राइवर जिंदा जल गये. 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. दुर्घटना बरहेट के आसपास हुई. पूर्व रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस दुर्घटना का भारतीय रेलवे से कोई ताल्लुक नहीं है.

विज्ञापन

Train Accident in Jharkhand| बरहेट/बरहरवा (साहिबगंज), नागराज साहा/विकास कुमार : झारखंड में कोयला लोड मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जल गये. एक ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हुए हैं. घटना साहिबगंज जिले के बरहेट के सोनाजोड़ी के समीप हुई है. एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई इस भीषण रेल दुर्घटना में मालगाड़ी के 2 ड्राइवरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. एक मालगाड़ी के ड्राइवर सहित कुल 5 लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है. उधर, रेलवे ने इस दुर्घटना से पल्ला झाड़ लिया. पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को फोन पर बताया कि एमजीआर रेलवे लाइन एनटीपीसी के अधीन है. इस घटना से रेलवे का कोई लेना-देना नहीं है.

ललमटिया से कोयला लोड कर एनटीपीसी फरक्का जा रही थी मालगाड़ी

सोमवार की देर रात गोड्डा के ललमटिया से कोयला लोड मालगाड़ी पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी जा रही थी. बरहेट के सोनाजोड़ी के समीप लूप लाइन पर खाली मालगाड़ी खड़ी थी. इसी दौरान कोयला लोड मालगाड़ी लूप लाइन पर आ गयी और खड़ी मालगाड़ी से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतर गये. मालगाड़ी के इंजन में आग लग गयी और खाली मालगाड़ी के ड्राइवर अंबुज महतो और कालेश्वर माल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

आग बुझाने में जुटे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी.

मृत ड्राइवरों में एक बोकारो और एक बंगाल के

अंबुज महतो झारखंड के बोकारो सेक्टर-9 के रहने वाले थे. कालेश्वर माल पश्चिम बंगाल के निवासी थे. उधर, दूसरी मालगाड़ी का ड्राइवर जीके नाथ भी बुरी तरह से झुलस गये. उनके साथ मौजूद मजदूर उदय मंडल (पश्चिम बंगाल), इसराउल शेख, जितेंद्र कुमार, रवि घोष और शाहिद बुरी तरह से घायल हो गये हैं.

दुर्घटना से रेलवे को करोड़ों का नुकसान

मामले की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी के अधिकारी, रेलवे के अधिकारी और बरहेट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया. दमकल वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच करने की बात कही है. साथ ही इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.

पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ने जारी किया बयान

प्रभात खबर से खास बातचीत में सीपीआरओ दीप्तिमय दत्ता ने कहा कि इस लाइन की सारी जवाबदेही, जिसमें मेंटेनेंस और ऑपरेशन शामिल हैं, एनटीपीसी की है. यहां तक की कर्मचारी भी उसी के हैं. एनटीपीसी ने मालदा एवं साहिबगंज रेलवे के अधिकारियों से संपर्क कर मदद मांगी है. रेलवे के अधिकारी उनकी मदद कर रहे हैं. सीपीआरओ ने कहा है कि इसके लिए भारतीय रेलवे किसी भी तरह से जवाबदेह नहीं है. उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ें

1 अप्रैल को 44.50 रुपए सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में आज क्या है कीमत, यहां चेक करें

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, डेवलप हो रहा बैद्यनाथधाम स्टेशन, आज से चलेंगी 20 बंद ट्रेनें, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola