साहिबगंज में गंगा ने बढ़ाई टेंशन:27.95 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में अलर्ट
गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर| Prabhat Khabar Network
साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 27.95 मीटर पहुंचा. प्रशासन सतर्क, निचले इलाकों में रहने वालों से सावधानी बरतने की अपील.
साहिबगंज : साहिबगंज जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ा दी है. शुक्रवार पूर्वाह्न 6 बजे दर्ज आंकड़े के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़कर 27.95 मीटर पहुंच गया है. नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है.
आपके शहर में
बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. तटीय इलाकों में हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील
प्रशासन ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए लोगों को नदी के आसपास जाने से बचने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए