पेंशन फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी,पंचायत समिति सदस्य पर सैकड़ों अपात्रों को लाभ दिलाने का आरोप
सांकेतिक तस्वीर.
बोरियो में पेंशन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! पंचायत समिति सदस्य इरशाद अली गिरफ्तार. सैकड़ों अपात्रों को पेंशन दिलाने का आरोप. जांच जारी.
प्रतिनिधि, बोरियो : बोरियो प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की पेंशन योजना में हुए कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बोरियो संथाली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य इरशाद अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
आपके शहर में
कंप्यूटर ऑपरेटर से मिलीभगत कर पेंशन दिलाने का आरोप
थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 48/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त इरशाद अली पर कंप्यूटर ऑपरेटर से मिलीभगत कर सैकड़ों अपात्र लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
पंचायत समिति सदस्य की गिरफ्तारी से बढ़ी हलचल
इरशाद अली के पंचायत समिति सदस्य होने के कारण उनकी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गयी है. पुलिस पेंशन योजना में हुए कथित फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए