उधवा चौक पर एक घंटे तक भीषण जाम, पाकीजा मोड़ तक लगी वाहनों की लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन

उधवा चौक पर‌ लगा हुआ जाम | Prabhat Khabar Network

उधवा में भारी वाहनों के कारण लगा एक घंटे का भीषण जाम. पाकीजा मोड़ तक लगी वाहनों की कतार से राहगीरों को हुई भारी परेशानी. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

उधवा : उधवा चौक में शुक्रवार की सुबह करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा. जाम के कारण उधवा चौक से पाकीजा मोड़ तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारी वाहनों के प्रवेश से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय ट्रक और हाईवा वाहनों के चौक में प्रवेश करने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. शुक्रवार को भी भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई.

काफी प्रयास के बाद वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया, जिसके बाद जाम खुल सका.

रोजाना जाम से परेशान लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि उधवा चौक में प्रतिदिन सुबह और शाम जाम की समस्या बनी रहती है. व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है.

लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और चौक पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola