गदाई दियारा के 7 टोले बाढ़ की चपेट में, प्रशासन ने 15 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटते एसडीओ सदानंद महतो. | Prabhat Khabar Network

गदाई दियारा के 7 टोले गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित. प्रशासन ने 15 परिवारों को चूड़ा, गुड़ बांटे. जानिये पूरी स्थिति.

विज्ञापन

राजमहल : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गदाई दियारा में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है. शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो एवं अंचल अधिकारी मो. यूसुफ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया. इस दौरान प्रभावित 15 परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़ एवं प्लास्टिक का वितरण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
फोटो है बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटते एसडीओ सदानंद महतो. | Prabhat Khabar Network
बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटते एसडीओ सदानंद महतो. | Prabhat Khabar Network

सात टोले बाढ़ से प्रभावित

जानकारी के अनुसार, गदाई दियारा क्षेत्र के सात टोले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इन टोलों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है, जबकि कुछ टोलों में पानी आबादी से कुछ दूरी पर है. गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है. प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.

फोटो है बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटते एसडीओ सदानंद महतो. | Prabhat Khabar Network
बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटते एसडीओ सदानंद महतो. | Prabhat Khabar Network

प्रभावित परिवारों से एसडीओ ने ली जानकारी

राहत सामग्री वितरण के दौरान एसडीओ सदानंद महतो ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण मवेशियों के चारा की समस्या से भी अधिकारियों को अवगत कराया.

इस पर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि मवेशियों के लिए चारा भी जल्द उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि बाढ़ की स्थिति में पशुपालकों को परेशानी नहीं हो.

लगातार निगरानी के निर्देश

एसडीओ ने संबंधित कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा जरूरतमंद परिवारों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने ग्रामीणों से जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की.

आवागमन और दैनिक कार्य प्रभावित

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी बढ़ने से आवागमन समेत दैनिक कार्यों में परेशानी होने लगी है. राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आगे भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

मौके पर राजस्व उप निरीक्षक ब्रह्मदेव मंडल, वार्ड सदस्य रुदल महतो सहित अन्य मौजूद थे. प्रशासन की ओर से बताया गया कि गदाई दियारा एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य आगे भी जारी रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola