शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आये झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री, PM Modi से कही बड़ी बात

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और डॉ इरफान अंसारी
Mahakumbh Stampede 2025: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आ गये हैं. उन्होंने पीएम मोदी से यूपी के सीएम को पद से हटाने की मांग कर डाली है.
रांची : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मची भगदड़ के बाद सियात गर्म हो गयी है. योगी सरकार को चौतरफा हमला झेलना पड़ रहा है. कुंभ मेले में आए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इस घटना के लिए यूपी सरकार को जिम्मेदार बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांग लिया. अब उनके इस बयान का समर्थन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी किया है. उन्होंने भी उत्तर प्रदेश के वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ को भी हटाने की मांग कर डाली है और किसी और को ये जिम्मेदारी देने की वकालत की है.
क्या कहा है डॉ इरफान अंसारी ने
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कहना प्रधानमंत्री मोदी को मानना चाहिए. हिंदु सम्राट की बात करने वाले अमित शाह की चुप्पी पर पूरा देश क्रोध में है. उन्होंने आगे लिखा कि सनातनियों को राह दिखाने वाले आदरणीय शंकराचार्य ठीक कह रहे हैं. योगी आदित्यनाथ को हटाकर किसी दूसरे को उतर प्रदेश का सीएम बनाना चाहिए. कुंभ में मारे गये श्रद्धालुओं के प्रति नैतिक जिम्मेवारी लेनी चाहिए.
झारखंड की राजनीति से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
क्या कहा था शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने
दरअसल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने इस्तीफा देने की मांग कर डाली थी. उन्होंने कहा था कि मौजूदा सरकार को सत्ता में बने रहने का अब कोई नैतिक आधार नहीं है. उन्होंने मृतकों की संख्या रोकने पर भी नाराजगी व्यक्त की थी. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि अगर घटना की सही जानकारी मिलती तो लोग परंपराओं का पालन करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि देते और उपवास रखते. इस तरह की घटना यह बताती है कि आयोजन की तैयारियां पूरी नहीं थी और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया.
Also Read: ACB Trap: हजारीबाग से पंचायत सचिव रिश्वत लेते अरेस्ट, एसीबी ने मनरेगा के लाभुक से घूस लेते दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










