ACB Trap: हजारीबाग से पंचायत सचिव रिश्वत लेते अरेस्ट, एसीबी ने मनरेगा के लाभुक से घूस लेते दबोचा

Updated:
विज्ञापन

एसीबी की गिरफ्त में पंचायत सचिव रमेंद्र कुमार सिन्हा

ACB Trap: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को हजारीबाग में कार्रवाई की है. इचाक ब्लॉक के पंचायत सचिव रमेंद्र कुमार सिन्हा को छह हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

ACB Trap: हजारीबाग-एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने शुक्रवार को हजारीबाग जिले में कार्रवाई की है. इचाक प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सचिव रमेंद्र कुमार सिन्हा को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. वह मनरेगा के लाभुक से छह हजार रुपए रिश्वत ले रहा था. पीड़ित ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी से की थी. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मस्टर रोल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर ले रहा था घूस


मस्टर रोल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर 6000 रुपये घूस लेते इचाक प्रखंड की आलौंजा खुर्द हदारी पंचायत के सचिव रमेंद्र कुमार सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. पंचायत सचिव इचाक अलौंजा कला निवासी ओमप्रकाश मेहता से टीसीबी निर्माण कार्य की बकाया राशि भुगतान के लिए मस्टर रोल पर हस्ताक्षर करने के एवज में छह हजार रुपया घूस मांग रहा था. लाभुक ओमप्रकाश मेहता घूस की राशि नहीं देना चाहता था. उसने इसकी शिकायत एसीबी प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग में की. एसीबी एसपी के निर्देश पर मामले की जांच करायी गयी. जांच में की गयी शिकायत सही पायी गयी. उसके बाद एसपी ने टीम गठित की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

दो किस्त के कमीशन के रूप में मांग रहा था छह हजार रुपए


लाभुक ओमप्रकाश ने अपनी जमीन पर टीसीबी का निर्माण कराया था. पहली किस्त का भुगतान 25500 रुपये मस्टर रोल के माध्यम से किया गया. कार्य पूर्ण होने पर बकाया राशि 17 हजार के भुगतान के लिए लाभुक ओम प्रकाश मेहता मस्टर रोल पर हस्ताक्षर के लिए पंचायत सचिव से मिला. पंचायत सचिव से मस्टर रोल पर हस्ताक्षर करने को कहा तो लाभुक से छह हजार रुपये की मांग की गयी. पहली और दूसरी किस्त के कमीशन के रूप में उससे छह हजार रुपए मांगे गए थे. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया. इस मामले को एसीबी हजारीबाग प्रमंडलीय थाना मे कांड संख्या 2-2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. गिरफ्तार पंचायत सचिव रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के होहद गांव का रहनेवाला है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी झारखंड के 4 लाख लोगों को देंगे प्रधानमंत्री आवास योजना की सौगात, मिलेंगे इतने रुपए

ये भी पढ़ें: इनकम टैक्स पर निर्मला सीतारमण के बजट से झारखंड चैंबर की उम्मीदें, वित्त मंत्रालय को दिये कई सुझाव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola