5 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

LPG Cylinder Price Today
LPG Cylinder Price Today 5 January 2025 : 5 जनवरी 2025 को झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर सबसे सस्ता मिल रहा है. किस जिले में गैस सिलेंडर के दाम कम हुए और किस जिले में बढ़े. आपके शहर या जिले में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत आज कितनी है, यहां देखें.
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 5 January 2025: झारखंड में 5 जनवरी 2025 को 14.2 किलो का सबसे सस्ता एलीपीजी सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम जिले में मिल रहा है. जी हां. जमशेदपुर में आपको घरेलू रसोई गैस का एक सिलिंडर 842.50 रुपए में मिल जाएगा. यही सिलेंडर अगर आप हजारीबाग और कोडरमा जिले में लेंगे, तो इसके लिए आपको 862 रुपए चुकाने होंगे. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल की ओर से जारी घरेलू गैस सिलेंडर के रेट के मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची समेत 5 जिलों में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 5 जनवरी 2025 को 860.50 रुपए है. जी हां, रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और देवघर जिले में अगर आज आप गैस लेंगे, तो आपको 860.50 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम में एलपीजी सिलेंडर का भाव 852 रुपए है, तो चतरा में 859.50 रुपए, सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए. झारखंड के बाकी 17 जिलों में गैस सिलेंडर 860.50 रुपए में मिलेगा. इस तरह झारखंड में आज सबसे सस्ता सिलेंडर जमशेदपुर में और सबसे महंगा हजारीबाग और कोडरमा में मिलेगा. झारखंड के किस जिले में आज 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का रेट क्या है, पूरा चार्ट यहां देख लें.
आपके जिले में आज एलपीजी सिलेंडर का कितना है दाम, यहां देखें
| जिला का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
| बोकारो | 860.50 रुपए |
| चतरा | 859.50 रुपए |
| देवघर | 860.50 रुपए |
| धनबाद | 860.50 रुपए |
| दुमका | 860.50 रुपए |
| पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) | 842.50 रुपए |
| गढ़वा | 860.50 रुपए |
| गिरिडीह | 860.50 रुपए |
| गोड्डा | 860.50 रुपए |
| गुमला | 860.50 रुपए |
| हजारीबाग | 862.00 रुपए |
| जामताड़ा | 860.50 रुपए |
| खूंटी | 860.50 रुपए |
| कोडरमा | 862.00 रुपए |
| लातेहार | 860.50 रुपए |
| लोहरदगा | 860.50 रुपए |
| पाकुड़ | 860.50 रुपए |
| पलामू | 860.50 रुपए |
| रामगढ़ | 862.00 रुपए |
| रांची | 860.50 रुपए |
| साहिबगंज | 860.50 रुपए |
| सरायकेला-खरसावां | 843.00 रुपए |
| सिमडेगा | 860.50 रुपए |
| पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) | 852.00 रुपए |
झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?
झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.
झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?
रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.
हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स की वजह से राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. एलपीजी की कीमत वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर तय होती है.
सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी
एलपीजी एक सुरक्षित और रंगहीन गैस है. इसलिए आज घर-घर में इसका इस्तेमाल हो रहा है. औद्योगिक क्षेत्र में इसका उपयोग काफी बढ़ गया है. भारत सरकार झारखंड के गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दे रही है. 14.2 किलो के गैस पर केंद्र सरकार सब्सिडी भी देती है. घरेलू रसोई गैस के उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए की सब्सिडी ट्रांसफर करती है.
कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
कच्चे तेल के महंगा होने का असर घरेलू गैस की कीमतों पर भी पड़ता है. यानी कच्चा तेल महंगा हो जाए, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर भी महंगे हो जाते हैं. वहीं, कच्चे तेल के सस्ता होने पर इसकी कीमतों में कमी भी आती है.
इसे भी पढ़ें
झारखंड में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक रहेंगी बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
स्वामी सदानंद जी महाराज आज रांची के श्री राधाकृष्ण मंदिर का करेंगे उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




