Liquor Scam: विनय चौबे को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

Updated:
विज्ञापन

IAS Vinay Choubey (File Photo)

Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आइएएस विनय चौबे को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. 91 दिनों बाद विनय चौबे को एसीबी के स्पेशल कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गयी है.

विज्ञापन

Liquor Scam | रांची, राणा प्रताप: शराब घोटाला मामले में आइएएस विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है. एसीबी के स्पेशल कोर्ट ने विनय चौबे को सशर्त जमानत दे दी है. 90 दिनों की समय सीमा पूरी होने के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर जमानत मिली है. विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने कोर्ट में पैरवी की. कोर्ट ने बीएनएसएस की धारा 187(2) के तहत विनय चौबे को डिफॉल्ट बेल दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शर्तों के साथ मिली जमानत

कोर्ट ने विनय चौबे को सशर्त जमानत दी है. उन्हें राज्य से बाहर जाने से पहले कोर्ट को सूचना देनी होगी. इसके अलावा वे ट्रायल के दौरान अपना मोबाइल नंबर नहीं बदल सकते हैं. जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का आदेश नहीं मिलने के कारण विनय चौबे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी.

20 मई को हुई थी गिरफ्तारी

मालूम हो शराब घोटाला मामले में विनय चौबे को एसीबी ने 20 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. कल 18 अगस्त को उनकी गिरफ्तारी का 91वां दिन पूरा हो गया. गौरतलब है कि किसी भी मामले में आरोपी के जेल में रहते हुए जांच अधिकारी को 60 या 90 दिनों में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करनी होती है.

इसे भी पढ़ें

राजनीति: रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को मिलेगी उनकी जगह! राज्यसभा में शिबू सोरेन का स्थान किसे देगा झामुमो?

Indian Railway: त्योहारों में घर आने के लिए टिकटों की मारामारी, बुकिंग शुरू होते ही फुल हो रही सीट

Success Story: इंजीनियर अक्षय ने नौकरी छोड़ शुरू की पोल्ट्री फार्मिंग, आमदनी जानकर रह जायेंगे दंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola