ePaper

बंगाल में कुड़मियों का आंदोलन जारी, झारखंड से चलने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 08 Apr 2023 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में कुड़मियों का आंदोलन जारी, झारखंड से चलने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Kurmi Protest|Indian Railways|आंदोलनकारियों ने हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग और हाई-वे को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है. इसकी वजह से इस रूट पर ट्रेन सेवा पूरी तरह से ठप हो गयी है. कुड़मियों के आंदोलन का असर झारखंड की रेल सेवा पर भी देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Kurmi Protest|Indian Railways|कुड़मी को आदिवासी (अनुसूचित जनजाति) का दर्जा देने की मांग के समर्थन में कुड़मियों का आंदोलन जारी है. आंदोलनकारियों ने हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग और हाई-वे को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है. इसकी वजह से इस रूट पर ट्रेन सेवा पूरी तरह से ठप हो गयी है. कुड़मियों के आंदोलन का असर झारखंड की रेल सेवा पर भी देखा जा रहा है. रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

रांची से चलने वाली 4 ट्रेनों को किया रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से शनिवार को बताया गया कि कम से कम 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसमें बरौनी-कोयंबटूर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, आसनसोल-रांची मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन और रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को 8 अप्रैल को रद्द कर दिया गया है.

Also Read: Indian Railways: भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन अब हर दिन चलेगी, कुड़मी आंदोलन की वजह से एक दर्जन ट्रेनें रद्द
आद्रा और खड़गपुर रेल मंडल में चल रहा है कुड़मियों का आंदोलन

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जो जानकारी दी गयी है, उसमें कहा गया है कि कुड़मी समाज द्वारा आद्रा मंडल के कोटशिला स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा है. खड़गपुर मंडल के खेमाशुलि स्टेशन तथा आद्रा मंडल के कुसतौर स्टेशन पर रेल पटरी पर 5 अप्रैल से शुरू हुआ जन आंदोलन 8 अप्रैल को भी जारी है. इसलिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

Also Read: कुड़मी आंदोलन : आंदोलनकारी आर-पार के मूड में, सड़कें व रेल पटरियां जाम, पुलिस वाहन में तोड़फोड़
आंदोलन की वजह से रद्द की गयी ट्रेनों की पूरी सूची

  • ट्रेन संख्या 03357 बरौनी-कोयंबटूर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 08 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

  • ट्रेन संख्या 03595 बोकारो स्टील सिटी–आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (वाया – मुरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 08 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

  • ट्रेन संख्या 03598 आसनसोल – रांची मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 08 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

  • ट्रेन संख्या 03597 रांची – आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 08 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola