Indian Railways: भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन अब हर दिन चलेगी, कुड़मी आंदोलन की वजह से एक दर्जन ट्रेनें रद्द

भारतीय रेलवे ने झारखंड खासकर धनबाद के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर दी है. जी हां, कुड़मी आंदोलन के बीच भारतीय रेलवे की ओर से धनबाद और ओड़िशा के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब दैनिक कर दिया है.
Indian Railways/IRCTC Latest News Update: भारतीय रेलवे ने झारखंड खासकर धनबाद के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर दी है. जी हां, कुड़मी आंदोलन के बीच भारतीय रेलवे की ओर से धनबाद और ओड़िशा के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब दैनिक कर दिया है. इसके परिचालन अवधि में भी विस्तार करने की घोषणा रेलवे की ओर से की गयी है.
दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी. इसमें बताया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि एवं परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है.
Also Read: Indian Railways: राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे आजाद हिंद समेत 78 ट्रेनें कल रहेंगी रद्द, लिस्ट यहां देखें
इसमें आगे कहा गया है कि ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन अब त्रि-साप्ताहिक के स्थान पर प्रतिदिन भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी तथा ट्रेन का परिचालन यात्रा प्रारंभ दिनांक 10 अप्रैल 2023 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 30 जून 2023 तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से होगा.
ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन अब त्रि-साप्ताहिक के स्थान पर प्रतिदिन धनबाद से प्रस्थान करेगी तथा ट्रेन का परिचालन यात्रा प्रारंभ दिनांक 11 अप्रैल 2023 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 01 जुलाई 2023 तक प्रतिदिन धनबाद से होगा. इन ट्रेनों के टाइम-टेबल, स्टॉपेज एवं कोच संयोजन पहले की तरह ही रहेंगे.
Also Read: Indian Railways News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज 95 ट्रेनें रहेंगी रद्द और डाइवर्ट, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
दूसरी तरफ, खड़गपुर मंडल के खड़गपुर-टाटानगर रेल खंड के अंतर्गत खेमाशुलि स्टेशन एवं आद्रा मंडल के आद्रा-चांडिल रेल खंड के अंतर्गत कुसतौर स्टेशन पर कुड़मी समाज द्वारा रेल पटरी पर 05 अप्रैल 2023 से जनआंदोलन की वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली निम्न ट्रेनें रद्द रहेंगी.
Also Read: Indian Railways News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 7 दिनों तक नहीं चलेगी गोड्डा-दुमका पैंसेजर ट्रेन, जानें कारण
-
ट्रेन संख्या 18085 खड़गपुर-रांची मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 18086 रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 08695 बोकारो स्टील सिटी–रांची पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल 2023 और 08 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 08696 रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा-हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
-
ट्रेन संख्या 18616 हटिया-हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




