पहली सोमवारी को बोल बम के जयकारे से गूंजा कोयलांचल

Updated:
विज्ञापन
पहली सोमवारी को बोल बम के जयकारे से गूंजा कोयलांचल

सावन महीनें की पहली सोमवारी पर पूरा कोयलांचल बोल बम के जयकारे से गूंज उठा.

विज्ञापन

पिपरवार. सावन महीनें की पहली सोमवारी पर पूरा कोयलांचल बोल बम के जयकारे से गूंज उठा. बचरा, बचरा बस्ती, होसिर, राय, पुरानी राय, राय कोलियरी, चिरैयाटांड़, बिलारी, कारो, हफुआ, कल्याणपुर, बेंती आदि गांवों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर उनका जलाभिषेक किया. बचरा चार नंबर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम में महिलाओं द्वारा भजन किया गया. वहीं, मंदिर प्रबंध समिति द्वारा शाम में श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया. कारो में श्रद्धालुओं ने गरही नदी से जल ला कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इधर, ग्रामीण इलाकों में बुंडू के ग्रामीणों ने 10 किमी दूर कोती झरना से जल लाकर भगवान नर्मदेश्वर का जलाभेषक किया. सावन आते ही कोयलांचल शिव भक्ति में डूब गया है. कई श्रद्धालु नियमित मंदिर जा कर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola