बारिश और हवा के चलते 35 मिनट तक एयरपोर्ट पर चक्कर लगाता रहा कोलकाता-रांची विमान

Updated:
विज्ञापन

फ्लाइट (ai generated image)

रांची में मंगलवार शाम हुई तेज बारिश और हवा ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया. खराब मौसम के कारण कोलकाता से रांची आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को 35 मिनट तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाना पड़ा. इस घटना के कारण कई अन्य उड़ानें भी विलंबित हुईं, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

विज्ञापन

Ranchi Flight Delays : रांची में मंगलवार की शाम तेज बारिश और हवा का असर विमानों के परिचालन पर भी पड़ा. इंडिगो एयरलाइंस का कोलकाता-रांची विमान अपने निर्धारित समय शाम 5.30 बजे रांची आ गया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण विमान 35 मिनट तक एयरपोर्ट का चक्कर लगाता रहा. शाम करीब 6.05 बजे सुरक्षित उतरा. इस कारण यह विमान अपने निर्धारित समय शाम 5.50 बजे की जगह शाम 6.25 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ा. इसके अलावा पांच और विमान विलंब से रांची से उड़े. 

खराब मौसम और एयर ट्रैफिक से उड़ानें लेट 

इस कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. इंडिगो एयरलाइंस का रांची-मुंबई विमान दोपहर 1.40 बजे की जगह दोपहर 2.26 बजे, इंडिगो एयरलाइंस का रांची-पटना विमान दोपहर 1.55 बजे की जगह दोपहर 2.33 बजे, इंडिगो एयरलाइंस का रांची-दिल्ली विमान दोपहर 3.00 बजे की जगह दोपहर 3.41 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-बेंगलुरु विमान दोपहर 3.50 बजे की जगह शाम 4.46 बजे व इंडिगो एयरलाइंस का रांची-दिल्ली विमान शाम 5.05 बजे की जगह शाम 6.10 बजे उड़ा. इस बाबत एयरलाइंस के अधिकारी ने कहा कि मौसम खराब होने और एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से आये.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में हेमंत सोरेन का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- छात्रों की आड़ में की जा रही राजनीति

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Vidhan Sabha March: छात्रों पर लाठी चार्ज के बाद बोले छात्र नेता, 'अब सीएम से ही होगी बात'


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola