बरियातू में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या, शव की नहीं हो सकी है पहचान

Updated:
विज्ञापन
बरियातू में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या, शव की नहीं हो सकी है पहचान

बरियातू के रिम्स कॉलोनी के पीछे स्थित शंकर नगर कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात युवक (30 वर्ष) की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गयी. बरियातू पुलिस को मंगलवार रात 9:30 बजे इसकी सूचना मिली. सूचना मिलते ही सदर डीएसपी दीपक पांडेय, बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा पहुंचे और घटना की जांच की.

विज्ञापन

रांची : बरियातू के रिम्स कॉलोनी के पीछे स्थित शंकर नगर कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात युवक (30 वर्ष) की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गयी. बरियातू पुलिस को मंगलवार रात 9:30 बजे इसकी सूचना मिली. सूचना मिलते ही सदर डीएसपी दीपक पांडेय, बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा पहुंचे और घटना की जांच की.

Also Read: रांची के हिंदपीढ़ी से 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 105 हुई

हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. सदर डीएसपी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, उसी में युवक की हत्या कर दी गयी है.

रात हो जाने के कारण आसपास के लोग वहां नहीं पहुंचे थे, जिसके कारण मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पायी थी. पुलिस बुधवार की सुबह उसका फोटो दिखाकर लोगों से उसकी पहचान करायेगी.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola