Kidney Transplant : झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर, रिम्स में अब किडनी ट्रांसप्लांट भी होगा

Updated:
विज्ञापन
Kidney Transplant : झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर, रिम्स में अब किडनी ट्रांसप्लांट भी होगा

Kidney Transplant : किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने को लेकर नौ जनवरी को एडवाइजरी कमेटी की बैठक है. स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया.

विज्ञापन

Kidney Transplant : झारखंड के सरकारी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी तेज हो गयी है. इसकी शुरुआत राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स से होगी. इसके बाद अन्य सरकारी अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. निजी क्षेत्र में राज हॉस्पिटल को भी सेवा शुरू करने की अनुमति दी जायेगी. इसको लेकर नौ जनवरी को एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी.

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह भी शामिल रहेंगे

स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव ध्रुव प्रसाद ने इससे संबंधित विभागों को पत्र (पत्रांक 1-13) जारी किया है. पत्र में बताया गया है कि बैठक सुबह 11:30 बजे होगी. इसमें स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह शामिल रहेंगे. इसके बाद रिम्स और राज हॉस्पिटल को किडनी ट्रांसप्लांट का पंजीकरण और लाइसेंस प्रदान किया जायेगा. यहां बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत किडनी ट्रांसप्लांट से पहले निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं की अध्यक्षता में तकनीकी समिति का गठन किया जाता है.

यह भी पढ़ें : किडनी खराब के क्या हैं लक्षण, कैसे करें बचाव? प्रभात खबर ऑनलाइन मेडिकल काउंसेलिंग में लोगों ने पूछे सवाल

यह समिति संबंधित अस्पताल का स्थल निरीक्षण करती है और बुनियादी ढांचे, फैकल्टी, नेफ्रोलॉजी व यूरोलॉजी सेवा, ऑपरेशन थिएटर, आइसीयू, ब्लड बैंक सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का आकलन करती है. निरीक्षण के उपरांत समिति अपनी रिपोर्ट देती है, जिसके आधार पर ट्रांसप्लांट की अनुमति दी जाती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola