विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, रोलाडीह टोडांग मैदान का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
फोटो | Prabhat Khabar Network
तमाड़ के रोलाडीह मैदान में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।
तमाड़: नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को संपूर्ण आदिवासी समाज, पांच परगना क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उलिडीह मौजा स्थित रोलाडीह टोडांग मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, आगंतुकों की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की समीक्षा की गयी.
पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस पारंपरिक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से मनाया जायेगा. निरीक्षण में पंचानन सिंह मुंडा, सिदाम सिंह मुंडा, धनेश्वर मुंडा सहित कई सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










