छात्रों का हाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, बोले- अभी जान नहीं देना, लंबी लड़ाई लड़नी है
प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंचकर आंदोलन कर रहे छात्रों राहुल क्रांति और ब्रजकिशोर का हालचाल जाना. बारिश में भीगने से बिगड़ी तबीयत के बाद भर्ती कराए गए छात्रों को उन्होंने हौसला दिया.
रांची: प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को पलामू के छात्र राहुल क्रांति और कोडरमा के ब्रजकिशोर का हालचाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे. दोनों छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे.
बारिश में भीगने के कारण दोनों छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. राहुल क्रांति पिछले कई दिनों से अनशन पर थे, जिसके कारण उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी.
सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने छात्रों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनके संघर्ष का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति में भी अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए अडिग रहने वाले दोनों युवाओं के साहस, संघर्ष और संकल्प को सलाम करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.
मरांडी ने राहुल क्रांति और अन्य छात्रों से कहा कि हठधर्मी सरकार के चलते अभी जान नहीं देनी है. अभी आप लोगों को लंबी लड़ाई लड़नी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Mohan
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










