खूंटी: तमाड़ इंटर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव संपन्न, वैभव अध्यक्ष और सुदेशना सचिव निर्वाचित
फोटो. | Prabhat Khabar Network
तमाड़ इंटर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। वैभव स्वांसी अध्यक्ष और सुदेशना कुमारी सचिव चुनी गईं। पूरी कार्यकारिणी की सूची यहाँ देखें।
तमाड़: प्रखंड के सलगाडीह स्थित तमाड़ इंटर महाविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव की अध्यक्षता प्राचार्य कृष्णा सिंह मुंडा ने की, जबकि संचालन रणजीत कुमार मोदक ने किया. मतदान के बाद वैभव स्वांसी अध्यक्ष और सुदेशना कुमारी सचिव निर्वाचित घोषित की गईं. साथ ही 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया.
समिति में पंकज मुंडा, रोशनी कुमारी, सुनोका कुमारी, संगीता कुमारी, अमर प्रमाणिक, मनोज मुंडा, मोनिका कुमारी सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया. चुनाव के दौरान महाविद्यालय का वातावरण अनुशासित और उत्साहपूर्ण रहा.
मौके पर प्रो. घनश्याम महतो, प्रो. रमाकांत महतो, प्रो. गोविंद चंद्र महतो, डॉ. वंदना बनर्जी, प्रो. सुमित्रा मुंडा, प्रो. शर्मिला कुमारी एवं प्रो. राजकुमार मांझी समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










