जेठ जतरा में उमड़े खोड़हा दल व ग्रामीण
Edited by KEDAR MAHTO BERO
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के 21 पड़हा राजा गांव ईटा में मंगलवार को जतरा संचालन समिति में 21 पड़हा जेठ जतरा का आयोजन किया गया
विज्ञापन
बेड़ो.
प्रखंड के 21 पड़हा राजा गांव ईटा में मंगलवार को जतरा संचालन समिति में 21 पड़हा जेठ जतरा का आयोजन किया गया. जेठ जतरा में 12 व 21 पड़हा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खोड़हा दल अपने गांव का पहचान चिह्न झंडा, ढोल, नगाड़ा के साथ शामिल होकर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किये. जतरा में बतौर मुख्य अतिथि एतवा उरांव ने कहा कि जेठ जतरा हमारे पूर्वजों का दिया पौराणिक धरोहर है. इससे हमारा समाज प्रेमपूर्वक जुड़कर रहता है. 12 पड़हा राजा विशाल उरांव ने जेठ जतरा के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति की प्रशंसा की. जेठ जतरा के सफल आयोजन में संचालन समिति के अध्यक्ष सुरेश उरांव, बबलू टोप्पो, बुधराम बाड़ा, बंदे उराव, सुका महतो, दीवान बिरवा खेस, रवि उरांव, सोमरा तिर्की, चारों उरांव, मीडिया प्रभारी चरवा उरांव, सुका उरांव, झींगा भगत, जगरनाथ उरांव व महतो पाहन पुजार आदि शामिल थे.बेड़ो फोटो- नृत्य करते खोड़हा दल.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










