Sports : बालक फुटबॉल में झारखंड चैंपियन, 200 मीटर में साकेत ने जीता गोल्ड

Updated at : 15 May 2025 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : बालक फुटबॉल में झारखंड चैंपियन, 200 मीटर में साकेत ने जीता गोल्ड

झारखंड ने ओडिशा को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची

झारखंड के बालकों की फुटबॉल टीम ने बेगूसराय में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता. बुधवार को खेले गये फाइनल में झारखंड ने ओडिशा को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया. इससे पहले निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल से बराबरी पर थीं. झारखंड टीम में दशमत मार्डी, कुमार शाहील, सूरज उरांव, सूरज मुंडा, बलबीर उरांव, देव कुमार मरांडी, हेमंत हांसदा, आकाश गगराई, तरस मुर्मू, संतोष सोरेन, करण सोरेन, जमदार कालुंडीया, चंदन सिंह लागुरी, धुनू मुर्मू, प्रीत सोना, शिव राम हेंब्रम, रमेश खोया, संजीव टुडू, एरियल कुजूर, सांगेन हेंब्रम, अजय महतो शामिल हैं. टीम की कोच सुशीला कुमारी, जबकि मैनेजर रिजवान अली हैं.

साकेत ने 200 मीटर में बनाया नया मीट रिकॉर्ड

उधर, पटना में चल रही एथलेटिक्स स्पर्धा में झारखंड के साकेत मिंज ने 200 मीटर में नया मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता. साकेत ने 21.54 सेकेंड का समय लिया. वहीं, विनीत उरांव ने 14.86 मीटर ट्रिपल जंप में रजत पदक हासिल किया. इनके कोच योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, नीरज कुमार राय व मैनेजर उमेश लोहरा ने बधाई दी.

जिम्नास्टिक में दिबास को रजत, तुलिन को कांस्य

उधर, नयी दिल्ली में आयोजित जिम्नास्टिक स्पर्धा में झारखंड के दिबास गायेन ने हाई बार में 10.967 अंक के साथ रजत पदक जीता. वहीं, तुलिन तिवारी ने फ्लोर एक्सरसाइज में 11.433 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता. खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिम्नास्टिक संघ ने सभी को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola