CM हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार, ये है उनका शिड्यूल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन आज यानी 8 दिसंबर को गढ़वा से खतियानी जोहार यात्रा की शुरूआत करेंगे. उसके बाद 9 दिसबंर को पलामू में होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 दिसंबर को गुमला, 13 को लोहरदगा 15 को गोड्डा व 16 को देवघर में होंगे.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब से थोड़ी ही देर में गढ़वा से खतियानी जोहार यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. जिसका उद्देश्य सरकार द्वारा राज्य में संचालित योजनाओं की समीक्षा करना है. इस दौरान मुख्यमंत्री किसी भी विभाग का अचौक निरीक्षण कर सकते हैं. सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गयी है.

इसके मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन आज यानी 8 दिसंबर को गढ़वा से इसकी शुरूआत करेंगे. उसके बाद 9 दिसबंर को पलामू में होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 दिसंबर को गुमला, 13 को लोहरदगा 15 को गोड्डा व 16 को देवघर में होंगे.

यात्रा से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खतियानी जोहार यात्रा को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि मां गढ़देवी की पावन धरती गढ़वा से आज खतियानी जोहार यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं. इस दौरान संबंधित जिलों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं, लोक-कल्याणकारी योजनाओं, आदि को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक भी करूंगा.

राज्य की सियासत भी गरमायी

इधर मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा को लेकर भी सियासत गरमा गयी है. बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन की इस यात्रा को पश्चताप यात्रा करार दिया है तो वहीं काग्रेस और झामुमो ने भी इस पर पलटवार किया है. कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा मुद्दाविहीन हो गयी है तो झामुमो ने भाजपा पर झारखंड की जनता को छलने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola