CM हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा पर सियासत गरमायी, BJP ने कसा तंज तो JMM ने दिया ये जवाब

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा पर तंज कसते हुए इसे पश्चताप यात्रा कहा है. वहीं झामुमो ने भी इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा ने झारखंड की जनता को 20 वर्षों तक छलने का काम किया

विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से गढ़वा जिले में खतियानी जोहार यात्रा की शुरूआत करने जा रहे हैं. इस दौरान वे राज्य में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे. हालांकि अभी ये यात्रा शुरू नहीं हुई है लेकिन राज्य में इसके लेकर सियासत गरमा गयी है.

बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा पर तंज कसते हुए इसे पश्चताप यात्रा कहा है. वहीं झामुमो ने भी इस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने झारखंड की जनता को 20 वर्षों तक छलने का काम किया. वहीं काग्रेस ने भी हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है.

क्या है खतियानी जोहार यात्रा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आठ दिसंबर से जिलों के विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करने निकलेंगे. इसे झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा नाम दिया है. इसकी शुरुआत गढ़वा से होगी. सरकार द्वारा कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

मुख्यमंत्री जिले के किसी भी विभाग का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं. मुख्यमंत्री आठ दिसंबर को गढ़वा और पलामू से इसकी शुरुआत करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गढ़वा जिले में तैयारी पूरी कर ली गयी है

मूलभूत सुविधाओं की होगी समीक्षा :

मुख्यमंत्री जिला स्तरीय समीक्षा के क्रम में उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल, स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों, छात्रावासों, पेयजल आपूर्ति, सड़क और पुल की स्थिति, सिंचाई, पुलिस स्टेशन, जनवितरण प्रणाली की दुकान आदि की समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola