Ranchi News: खगेंद्र ठाकुर माकपा के बौद्धिक विरासत : अजय

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2025 8:26 PM

विज्ञापन

Ranchi News : भाकपा राज्य कार्यालय सभागार में डॉ खगेंद्र ठाकुर की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया.

विज्ञापन

रांची. भाकपा राज्य कार्यालय सभागार में डॉ खगेंद्र ठाकुर की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया. मौके पर पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए बौद्धिक विरासत को याद किया. मौके पर कार्यालय सचिव सह जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ खगेंद्र ठाकुर ने अपने जीवनकाल में कई पुस्तकें लिखीं, जो देश में व्याप्त सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को दशार्ता है.

खगेंद्र ने निभायी अहम भूमिका

अजय कुमार सिंह ने कहा कि श्री ठाकुर ने अपने जीवन काल में कई पत्र, पत्रिकाओं और अखबारों में संपादकीय की भूमिका निभायी और कई नये लेखकों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनके जाने से साहित्य जगत में तो खालीपन हुआ ही, साथ ही साथ कम्युनिस्ट आंदोलन को भारी नुकसान उठाना पड़ा. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मनोज श्यामल, श्रमिक पत्रकार संघ के सुनील सिंह, मनोज, अमरेश, संजीत, ओबीसी मोर्चा के नागेंद्र चौधरी और राहुल वर्मा बाटुल सहित कई उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola