कमला नेहरू कॉलेज में 'प्रभात खबर' का नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने लिया आजीवन नशा न करने का संकल्प

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :15 Apr 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News

कमला नेहरू कॉलेज में नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम में विद्यार्थी और अध्यापक. फोटो: प्रभात खबर

Ranchi News: रांची के कमला नेहरू कॉलेज में प्रभात खबर के नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने आजीवन नशा न करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया. शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

अनगड़ा से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के टाटीसिलवे स्थित कमला नेहरू कॉलेज में बुधवार को ‘प्रभात खबर’ के तत्वावधान में एक वृहद नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.

प्राचार्य के संबोधन से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिन्हा के परिचयात्मक संबोधन से हुई. उन्होंने विद्यार्थियों को इस अभियान के महत्व के बारे में बताया. इसके बाद वक्ता फैयाज अहमद ने युवाओं को नशे के नुकसान और समाज पर इसके नकारात्मक प्रभाव के प्रति जागरूक किया.

विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाई. छात्र-छात्राओं नितिन कुजूर, सनम कुमारी, पुनीता मुंडा, यासमीन फरहाना, नंदनी कुमारी, अंजलि कुमारी, सना परवीन और अपेक्षा गोस्वामी ने भाषण के माध्यम से नशा मुक्ति का जोरदार संदेश दिया और अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. कक्षा में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपना दायां हाथ आगे बढ़ाकर आजीवन नशापान से दूर रहने का संकल्प लिया.

छात्रों ने ली समाज को जागरूक करने की शपथ

शपथ ग्रहण के दौरान विद्यार्थियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समाज और राष्ट्र को भी नशे की बुराइयों से बचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने संकल्प लिया कि वे लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे. अपने आसपास के लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे. यदि कोई व्यक्ति नशे की लत से पीड़ित है, तो उसकी सहायता करेंगे और उसे सही मार्ग दिखाने का प्रयास करेंगे.

शिक्षकों ने किया मार्गदर्शन

इस मौके पर ब्लैकबोर्ड पर ‘नशा मुक्ति अभियान’ लिखकर बच्चों को इसके महत्व के बारे में समझाया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के कई शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थीं, जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और शपथ ग्रहण का नेतृत्व किया. अंत में सभी ने ‘जय हिंद, जय भारत’ के उद्घोष के साथ एक नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का वादा किया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के गांडेय में धन्वंतरि होड़ोपैथिक इको पार्क का उद्घाटन, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया शुभारंभ

प्रभात खबर की पहल की सराहना

प्रभात खबर की इस पहल की प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिन्हा सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने काफी सराहना की, क्योंकि इससे युवाओं को देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा मिली है.

इसे भी पढ़ें: तुपुडांग गांव के चड़क मेले में अनोखा प्रदर्शन, पीठ में लोहे की कील घोंप भगवान शिव के प्रति दिखाई आस्था

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola