अनगड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 महीने से लापता नाबालिग युवती ईंट भट्ठे से बरामद, पोक्सो एक्ट के तहत प्रेमी जेल

Updated:
विज्ञापन

अनगड़ा में पुलिस ने युवती को किया बरामद.

Ranchi News: रांची के अनगड़ा थाना पुलिस ने तीन महीने से लापता नाबालिग युवती को ईंट भट्ठे से बरामद कर लिया. आरोपी प्रेमी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा हुआ और युवती को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

अनगड़ा से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के अनगड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिछले तीन महीने से लापता एक नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया है. इसके साथ ही नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजरप्पा पुलिस ने डिजिटल एविडेंस के आधार पर थाना क्षेत्र के कुल्लू स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी की गई. इसी ईंट भट्ठे से पुलिस ने लापता नाबालिग को बरामद किया. मौके से आरोपी मोहित कुमार मछुआ को भी गिरफ्तार किया गया, जो सोनाहातू थाना क्षेत्र के जामुदाग का निवासी बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिर में शादी का किया दावा

पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी मोहित और नाबालिग युवती ने बताया कि उन दोनों ने भागकर एक मंदिर में शादी कर ली है. साथ ही एक साथ ईंट भट्टा में काम कर रहे थे,. हालांकि, लड़की के नाबालिग होने के कारण इस तथाकथित शादी को कानूनी मान्यता नहीं मिल सकती.

मां ने थाने में दिया था आवेदन

पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मां ने पूर्व में अपनी बेटी के लापता होने का आवेदन थाने में दिया था. मां की उसी लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ ‘पॉक्सो एक्ट’ के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: दुमका के रानीश्वर में पालना घर का उद्घाटन, विधायक आलोक कुमार सोरेन ने बच्चों संग बांटी खुशियां

पुलिस की तत्परता की सराहना

तीन महीने से उलझे इस अपहरण व गुमशुदगी के मामले को सुलझाने और नाबालिग की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने में थाना प्रभारी गौतम रजवार और एसआई अनिल मेहता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही. पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है. पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया है साथ ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गढ़वा अस्पताल में शव छोड़कर ससुराली फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola