विधायक कल्पना सोरेन और पूर्णिमा साहू ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका मत्था

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 18 May 2026 6:18 PM

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा की महिला विकास समिति के साथ कल्पना सोरेन

Ranchi: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और पूर्वी सिंहभूम पूर्णिमा साहू ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की. दोनों विधायक झारखंड विधानसभा की महिला विकास समिति के साथ महाराष्ट्र दौरे पर है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Ranchi: झारखंड विधानसभा की महिला विकास समिति महाराष्ट्र दौरे पर है. सोमवार को विधायक कल्पना सोरेन, पूर्णिमा साहू सहित समिति की अन्य सदस्यों ने मुंबई में श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन किए और राज्य की खुशहाली की कामना है. कल्पना सोरेन ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है. यह समिति समय-समय पर दूसरे राज्यों का दौरा कर वहां अपने दायित्वों का निर्वहन करने और बेहतरीन तौर-तरीके सीखने का प्रयास करती है.

झारखंड की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंदिर परिसर से कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज झारखंड विधानसभा की महिला बाल विकास समिति के महाराष्ट्र प्रवास के दौरान श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में समिति के सदस्यों के साथ दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भगवान गणपति से झारखंड एवं समस्त झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की कामना की.’

समय-समय पर दूसरे राज्यों का दौरा करती है समिति

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने तथा महिला संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों से संवाद स्थापित कर उनके कार्यों एवं अनुभवों को जानने का अवसर भी प्राप्त होगा.’ कल्पना सोरेन इस समिति की प्रमुख हैं. झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति राज्य में महिलाओं और बच्चों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी, समीक्षा और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने वाली एक महत्वपूर्ण विधायी समिति है.

ये भी पढ़ें…

झारखंड के 316 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, CM हेमंत बोले- जिम्मेदारी से ही बदलेगा राज्य का भविष्य

BCCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 200 लोगों से 20 करोड़ की ठगी, धनबाद-बंगाल से जुड़ रहे तार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola