रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Updated at : 07 Mar 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में चार दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज.

थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में चार दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. वेदाचार्य जय प्रकाश पांडेय, दीन बंधु शास्त्री, चंद्रकांत स्वामी व दिनेश पांडेय घंटू के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा थाना परिसर से शुरू होकर बघमरी स्थित दामोदर नद तट पहुंची. तट पर आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया और कलश में पवित्र जल लेकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर में स्थापित किया. आचार्यों ने मुख्य पांच यजमानों को विधिवत पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश कराया. तत्पश्चात वेदी पूजन कर देवी देवताओं को आह्वान कर पूजन किया गया. थाना प्रभारी गोविंद साव ने फीता काटकर मंडप का उदघाटन किया. अनुष्ठान में मुख्य यजमान हेमलाल साव व गौरी देवी, दीपक कुमार साव व खुशबू कुमारी, बबलू यादव व नीमा देवी, श्रीकांत शर्मा व संगीता देवी, अजीत वर्मा व नूतन कुमारी शामिल हैं. मौके पर खलारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, लपरा मुखिया पुतुल देवी, मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, जितेंद्रनाथ पांडेय, अनिल गुप्ता, अनिल गंझू, विजय गुप्ता, श्यामसुंदर सिंह, सुबोध रजक, कुलदीप साहू, अजय साहू, राजन साहू, रबिंद्र साहू, पप्पू यादव, प्रेम गंझू अन्य शामिल थे.

2 – कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola