Sports : सम्मानित हुईं कांस्य विजेता कबड्डी खिलाड़ी

Updated at : 15 May 2025 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : सम्मानित हुईं कांस्य विजेता कबड्डी खिलाड़ी

51वीं राष्ट्रीय जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन

रांची. वर्धा (महाराष्ट्र) में संपन्न 51वीं राष्ट्रीय जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर रांची लौटी झारखंड टीम का भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने तीसरे व चौथे स्थान के मैच में तेलंगाना को 40-15 से हराया. झारखंड टीम में रांची की स्नेह थापा, कोमल उरांव, राधिका उरांव व रीना धान शामिल थीं. सम्मान समारोह में रांची के जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संरक्षक समाजसेवी रमेश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रांची विश्वविद्यालय के खेल को-ऑर्डिनेटर संघ के संरक्षक डॉ राजेश कुमार गुप्ता, संघ के महासचिव संजय कुमार झा, विजय सिंह, नीरज सिंह, पंकज कुमार, मृत्युंजय पाठक, ओम वर्मा, विनोद कुमार, राम प्रसाद मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष तपन रावत व कोषाध्यक्ष हरीश कुमार सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola