JSSC Chairman Resigns: जेएसएससी के चेयरमैन नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा, बताया ये कारण

jssc के chairman नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा
JSSC Chairman Resigns: जेएसएससी के चेयरमैन नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा झारखंड के मुख्य सचिव को भेज दिया है.
JSSC Chairman Resigns|रांची, राणा प्रताप: झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (जेएसएससी) के चेयरमैन नीरज सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के रिटायर्ड ऑफिसर नीरज सिन्हा ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
JSSC के चेयरमैन ने मुख्य सचिव को भेजा अपना इस्तीफा
बुधवार (21 फरवरी) को उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव को प्रेषित किया. इसमें नीरज सिन्हा ने कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के पदभार का स्वत: परित्याग करने की भी बात चिट्ठी में कही है.
Also Read : जेएसएससी : सहायक आचार्य परीक्षा के विज्ञापन में संशोधन
जेएसएससी के चेयरमैन ने नीरज सिन्हा ने इस्तीफे में लिखी ये बात
महज चार लाइन के इस्तीफे में जेएसएससी के चेयरमैन ने लिखा है कि व्यक्तिगत कारणों से मैं आज दिनांक 21.02.2024 के अपराह्न में अध्यक्ष, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पद से त्याग-पत्र समर्पित करता हूं. और पदभार का स्वत: परित्याग करता हूं.
28 फरवरी को हुई परीक्षा का पेपर हो गया था लीक
बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा हुई थी. परीक्षा का पेपर लीक हो जाने की वजह से 28 जनवरी 2024 को हुई जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद स्टूडेंट्स ने काफी हंगामा किया था.
Also Read: रांची में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में 13 फीसदी रही अनुपस्थिति
28 जनवरी की परीक्षा हुई रद्द, 4 फरवरी की परीक्षा भी स्थगित करनी पड़ी
बाद में 28 जनवरी को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया. इसके बाद 4 फरवरी की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया. स्टूडेंट्स यूनियन के नेताओं ने परीक्षा पेपर के लीक होने के लिए जेएसएससी को जिम्मेदार ठहराया था. आरोप लगाया था कि कोचिंग संस्थानों के साथ सांठगांठ करके पेपर को लीक किया गया है.
जेएसएससी कार्यालय पर नाराज अभ्यर्थियों ने की थी तोड़फोड़
नाराज अभ्यर्थियों ने जेएसएससी कार्यालय का घेराव भी किया था. इस दिन गुस्साए अभ्यर्थियों ने जेएसएससी के अध्यक्ष नीरज सिन्हा की कार पर हमला कर दिया था. कार में तोड़फोड़ की थी. हालांकि, पुलिस बलों ने उन्हें स्टूडेंट्स के बीच से सुरक्षित निकाल लिया था. इस मामले में 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था, जबकि 4,000 से अधिक अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




