JSSC CGL पेपर लीक मामले की जांच पूरी, CID ने इस दिन पेश कर सकती है अपनी जांच रिपोर्ट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Feb 2025 3:15 PM

विज्ञापन

JSSC Result 2025

JSSC CGL: जेएसएससी सीजीएल मामले की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है. 24 फरवरी को ये रिपोर्ट अदालत में पेश किया जा सकता है. फिलहाल रिजल्ट के प्रकाशन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है.

विज्ञापन

रांची : JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार ली है. संभावना है कि यह रिपोर्ट वह 24 फरवरी तक अदालत में कोर्ट में पेश कर देगी. बता दें कि इस परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगने के बाद हेमंत सोरेन सरकार ने सीआईडी को जांच का आदेश दिया था. फिलहाल कोर्ट के निर्देश पर आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट होल्ड पर रख दिया है.

पांच अधिकारियों नेतृत्व में हुई थी जांच

बता दें कि सीजीएल पेपर लीक मामले पर रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद सीआईडी ने यह केस टेक ओवर कर लिया. तत्कालीन सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने इस पूरे मामले की जांच के लिए सीआईडी की अधिकारी संध्या रानी मेहता के नेतृत्व में जांच टींम का गठन किया. इस टीम में सीआईडी एसपी निधि द्विवेदी, रांची के ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल, डीएसपी अमर कुमार पांडेय और डीएसपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता भी शामिल हैं.

JSSC CGL से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

अभ्यर्थियों ने सीबीआई जांच की उठायी थी मांग

जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को आयोजित हुई थी. इस दौरान पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा ठप कर दिया. अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर लीक की घटना परीक्षा से पहले हुई थी लेकिन इंटरनेट बंद रहने की वजह यह सामने नहीं आ सका. परीक्षा रद्द करने को लेकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया था. उनके आक्रोश को देखते हुए राज्यपाल ने आयोग को जांच का आदेश दिया. लेकिन उनके जांच रिपोर्ट से अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं थे. बाद में मुख्यमंत्री ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी जांच का निर्देश दिया. फिलहाल इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में चल रही है.

इनपुट : लिजा बाखला

Also Read: Jharkhand News: प्रयागराज जा रही बस में लगी आग, महाकुंभ स्नान के लिए रांची से निकले थे श्रद्धालु

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola