Jharkhand News: प्रयागराज जा रही बस में लगी आग, महाकुंभ स्नान के लिए रांची से निकले थे श्रद्धालु
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Feb 2025 2:45 PM
बस में लगी आग की लपटें
Mahakumbh 2025 : रामगढ़ में महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक आग लग गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बस चालक और श्रद्धालुओं ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.
रामगढ़, धनेश्वर प्रसाद : रांची से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस में आग लग गयी. ये घटना देर रात रामगढ़ जिले में स्थित कुज्जू के लकड़ी गेट डायवर्सन के पास की है. बस चालक और श्रद्धालुओं ने किसी तरह अपनी जान बचाई. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी लेकिन जब तक दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचती, बस जलकर खाक हो चुकी थी. ये बस स्लीपर कोच थी, जिसमें 30 यात्री सवार थे.
टायर ब्लास्ट होने की वजह से हुई घटना
बस में सवार श्रद्धालुओं की मानें तो लकड़ी गेट डायवर्सन के पास बस का टायर ब्लास्ट कर गया, इस वजह से ये घटना हुई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बस चालक समेत सभी श्रद्धालुओं ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. थोड़ी देर श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गयी. लेकिन जब तक वह वहां पहुंचती बस जलकर खाक हो चुकी थी. हालांकि काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका.
बस ड्राइवर ने क्या कहा
रांची में रहने वाले श्रद्धालुओं ने कुंभ में जाने के लिए पृथ्वी नामक बस की बुकिंग की थी. रात में सभी श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए बस बैठे. जैसे ही यह बस रामगढ़ के कुज्जू स्थित लकड़ी गेट डायवर्सन के पास पहुंची बस में आग लग गयी. बस ड्राइवर ने बताया कि टायर अचानक ब्लास्ट कर गया, जब बस रोकी तो देखा कि वहां से धुंआ निकलने लगा है. इसके बाद सभी यात्रियों को बस से नीचे उतरने को कहा. धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.
Also Read: JSSC CGL पेपर लीक मामले की जांच पूरी, CID ने इस दिन पेश कर सकती है अपनी जांच रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










